पठानकोट में हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार: पुलिस के पूछताछ में सप्लायर का नाम उगला, दूसरा आरोपी अभी फरार – Pathankot News

पठानकोट में हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार:  पुलिस के पूछताछ में सप्लायर का नाम उगला, दूसरा आरोपी अभी फरार – Pathankot News




पठानकोट जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। तारागढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, नशे का मुख्य सप्लायर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मिली जानकारी के अनुसार, तारागढ़ थाने की पुलिस पार्टी इलाके में गश्त और चेकिंग कर रही थी। गांव जाहू मोड़ से करीब 100 मीटर आगे नारायणपुर सड़क पर एक सरकारी ट्यूबवेल के पास एक व्यक्ति काले रंग की स्कूटी के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखकर वह व्यक्ति अचानक घबरा गया और अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर भागने लगा। भागते समय उसने अपनी निक्कर की दाहिनी जेब से एक प्लास्टिक का लिफाफा निकालकर पास ही घास-फूस में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर उसे दबोच लिया। काबू किए गए व्यक्ति की पहचान अजय सिंह उर्फ लालू के रूप में हुई। पुलिस ने उसके द्वारा फेंके गए लिफाफे को उठाकर जांच की, जिसमें से नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन करने पर मोमी लिफाफे सहित कुल 10 ग्राम हेरोइन पाई गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी अजय सिंह उर्फ लालू ने कबूल किया कि उसने यह हेरोइन अपने दोस्त रविंदर कुमार निवासी गांव बकनौर से खरीदी थी। थाना तारागढ़ पुलिस ने अजय सिंह उर्फ लालू को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। नशा सप्लाई करने वाले दूसरे आरोपी रविंदर कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *