छेड़छाड़ का विरोध करने की रंजिश में 15 वर्षीय किशोरी की पीटकर हत्या – Jalandhar News

छेड़छाड़ का विरोध करने की रंजिश में 15 वर्षीय किशोरी की पीटकर हत्या – Jalandhar News



अमृतसर | गेट हकीमां थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी की कथित तौर पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई सूजल सहोता निवासी जालंधर के बयानों पर थाना गेट हकीमां पुलिस ने मौसा समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सूजल सहोता ने आरोप लगाया गया है कि आरोपी विनीत कुमार उर्फ हनी, जो मृतका का मौसा (मासड़) है। उनकी बहन पर गलत नजर रखता था और उससे अनुचित संबंध बनाना चाहता था। जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने रंजिश रखते हुए उसके बैग में सोने की अंगूठियां रखकर चोरी का झूठा आरोप लगा दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 15 जुलाई को आरोपी विनीत कुमार ने समझौते और बातचीत का बहाना बनाकर किशोरी को जालंधर से अमृतसर बुलाया। आरोप है कि यहां उसे एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *