लुधियाना में महिला पार्षद की कार को मारी टक्कर: सिक्योरिटी बूथ तोड़ 10 मीटर घसीटता ले गया ट्रक चालक, महज 5 मिनट पहले ही निकली थीं बाहर – Ludhiana News

लुधियाना में महिला पार्षद की कार को मारी टक्कर:  सिक्योरिटी बूथ तोड़ 10 मीटर घसीटता ले गया ट्रक चालक, महज 5 मिनट पहले ही निकली थीं बाहर – Ludhiana News




लुधियाना के मोती नगर के सेक्टर-39 में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक बेकाबू और नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कहर बरपा दिया। ट्रक ने स्थानीय मौजूदा पार्षद निधि गुप्ता की खड़ी गाड़ी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि गाड़ी के टूट गए। हादसा कितना भयानक था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक कार को टक्कर मारते हुए बाहर बने सिक्योरिटी बूथ को तोड़कर उसे करीब 10 मीटर आगे तक घसीटता हुआ ले गया। 5 मिनट का फासला… और टल गई बड़ी अनहोनी जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात को हुआ। गनीमत यह रही कि हादसे से महज 5 मिनट पहले ही पार्षद निधि गुप्ता अपनी कार से बाहर निकली थीं। अगर वह 5 मिनट और गाड़ी के अंदर रुकतीं, तो कोई बहुत बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। भगवान का शुक्र रहा कि पार्षद बाल-बाल बच गईं, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और सिक्योरिटी बूथ पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए। मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने ट्रक ड्राइवर को घेरा ज़बरदस्त धमाके की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रक चालक पूरी तरह नशे में धुत था और उसे गाड़ी पर कोई कंट्रोल नहीं था। पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही थाना मोती नगर की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी ट्रक चालक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्राइवर के मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ट्रक की रफ्तार कितनी थी और ड्राइवर किस रास्ते से आ रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *