गुरुग्राम में पंजाब के असिस्टेंट-मैनेजर ने नर्स को थप्पड़ मारे: पीड़िता बोलीं- सोफे पर गिराया, गलत करना चाहता था; डॉक्टर चुपचाप देखते रहे – gurugram News
गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स के साथ असिस्टेंट मैनेजर ने जमकर मारपीट की। नर्स का कहना है- आरोपी दिलशाद ने जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया। इसके बाद कई थप्पड़ मारे। सोफे पर गिराकर भी मारपीट की गई, वो कुछ गलत करना चाहता था। उस समय वहां सारा स्टॉफ मौजूद था। डॉक्टर भी बैठकर देख रहे थे, किसी ने नहीं बचाया। मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही कुछ हिंदू संगठनों के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे। विश्व हिंदू महासंघ का प्रदेशाध्यक्ष अरुण कृष्ण महाराज का कहना है कि अस्पताल प्रसाशन ने आरोपी को दूसरे रास्ते से बाहर भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर- 50 थाना पुलिस मौके पर पुहंच गई। शाम करीब 6 बजे गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी दिलशाद को नर्स की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया। दिलशाद पंजाब के फरीदकोट का करने वाला है। पहले जानिए, नर्स ने क्या आरोप लगाए… हिंदू संगठनों ने युवक को सौंपने की मांग नर्स के साथ मारपीट की खबर मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी तुरंत आर्टिमिस अस्पताल पहुंच गए। भारत माता वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश भारती ने कहा कि हरियाणा में भगवाधारी सरकार होने के बाद भी साइबर सिटी गुरुग्राम में बेटी सुरक्षित नहीं है। कुछ ही देर बाद विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अरुण कृष्ण भी अस्पताल पहुंच गए। संगठन के पदाधिकारी अस्पताल प्रशासन से दिलशाद को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे। माहौल तनावपूर्ण होता देख अस्पताल प्रशासन ने खुद ही इसकी सूचना पुलिस को दी। SHO बोले- केस दर्ज कर लिया सेक्टर-50 थाना के SHO सुखबीर सिंह ने बताया कि यह अस्पताल स्टाफ के बीच आपसी झगड़े का मामला था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पीड़ित नर्स की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पीड़ित नर्स को मेडिकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। उधर, आर्टिमिस अस्पताल की PRO श्रेया खत्री ने बताया कि इस संबंध में मैनेजमेंट से बात कर रहे हैं, जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया जाएगा। ————- यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम नर्स हत्याकांड, एनेस्थीसिया के ओवरडोज से मौत:नाले से शीशी मिली, हाथ पर इंजेक्शन का निशान; 4 महीने पहले लव मैरिज, पति अरेस्ट गुरुग्राम में नर्स काजल की मौत के केस में पुलिस को बड़े सुराग हाथ लगे हैं। जांच में काजल के मकान के बाहर नाले से एनेस्थीसिया इंजेक्शन की खाली शीशी और नीडल बरामद हुई है। वहीं, पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों को काजल के बाएं हाथ पर इंजेक्शन का निशान भी मिला है। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link

