न्यूज़ शॉर्ट्स
पंजाबग्रीन बिल्डिंग, ऊर्जा-बचत लाइटिंग, सोलर एनर्जी, थर्मल इंसुलेशन और जल प्रबंधन तकनीकों पर भी फोकस रहेगा। संजय कुमार शर्मा, बलबीर कुमार बग्गा, निरंजन कुमार, बलजीत बावा, अंकुर भंडारी, अर्जुनदीप शर्मा, संजय गोयल, योगेश सिंघला, पूजा वर्मानी, वरुणेश खुराना, अमृता तनेजा, गुरविंदर सिंह सचदेवा, दिनेश अग्रवाल, रमनजोत सिंह, अनिल अग्रवाल, मनोज जग्गी और गुरविंदर सिंह उपस्थित रहे।
Editor · 16 मिनट पहले
पंजाबलुधियाना. | वार्ड नंबर 89 स्थित छावनी मोहल्ला में माता नैना देवी के पावन आशीर्वाद से सत्संग और लंगर आयोजित किया गया। बबली कल्याण द्वारा करवाए धार्मिक आयोजन का उद्घाटन धार्मिक एकता वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान तथा डिस्ट्रिक्ट अवॉर्डी अजय कुमार सिद्धू ने किया।
Editor · 16 मिनट पहले
पंजाबलुधियाना| गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज (जीएनडीईसी) में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम-2026 के तहत स्कूल शिक्षकों हेतु एनर्जी स्मार्ट इंडिया: टिकाऊ भविष्य हेतु एलईडी लाइटों की मरम्मत एवं पुनः उपयोग विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला लुधियाना के विभिन्न स्कूलों से 60 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।
Editor · 16 मिनट पहले
पंजाबलुधियाना| वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार बावा, कार्यकारी अध्यक्ष पंजाब राज्य कांग्रेस (ओबीसी) को पंजाब राज्य कांग्रेस ओबीसी की चुनाव समिति का सदस्य नामित किया गया। अनिल जय हिंद ने मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ विचार-विमर्श के बाद यह नामांकन किया।
Editor · 16 मिनट पहले
पंजाबपंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस शहर (मोहाली), पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। 9 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे उत्तर दिशा यानी पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में कमी दर्ज की जा रही है।
Editor · 16 मिनट पहले
पंजाबसेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड की बीसीए प्रथम साल की छात्रा हर्षिता सेठी ने इलेक्टोरल क्लब के माध्यम से आयोजित जिला स्तरीय चुनावी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 16वां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के परिणामों में हर्षिता सेठी ने शीर्ष 20 प्रतिभागियों में स्थान बनाते हुए सामान्य ज्ञान, चुनावी जागरूकता और विभिन्न विषयों की समझ का प्रदर्शन किया।
Editor · 16 मिनट पहले
पंजाबलुधियाना| पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा आरंभ की गई जवानी संभाल यात्रा के तहत हलका आत्म शहर में कांग्रेस की साइकिल यात्रा के दूसरे दिन आयोजन आयोजित किया गया। कांग्रेस के हलका इंचार्ज कमलजीत सिंह कड़वल की अगुवाई में निकाली गई यात्रा में पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू विशेष रूप से शामिल हुए।
Editor · 47 मिनट पहले
पंजाब295) के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष धन्ना मल्ल गोयल के नेतृत्व में प्रधान स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ कराने को लेकर मीटिंग की। बैठक के पश्चात प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने त्वरित व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब के निदेशक के साथ बैठक के निर्देश दिए।
Editor · 47 मिनट पहले
पंजाबजालंधर | संविधान दिवस के अवसर पर लायंस क्लब में भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की संगठनात्मक मीटिंग हुई। मीटिंग में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय करते हुए राज कुमार चौधरी को भाजपा जालंधर एनजीओ सेल का जिला कन्वीनर एवं विक्की कौशल को जिला मीडिया सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया।
Editor · 47 मिनट पहले
पंजाबबठिंडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए 9 लोगों को बड़ी राहत देते हुए उनके 20 लाख 27 हजार 460 रुपए वापस करवाए हैं। शिकायत मिलने के तुरंत बाद थाना साइबर क्राइम की टीम ने संबंधित बैंक खातों को ट्रैक कर ट्रांजेक्शन को होल्ड (फ्रीज) करवाया।
Editor · 47 मिनट पहले