सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी को लेकर पट्टी स्थित सी-पाइट कैंप में मुफ्त प्रशिक्षण कैंप आरंभ हो गया है।

इस कैंप में ट्रेनिंग के साथ कैंप में रहने और खाने की सुविधा भी निशुल्क मिलेगी। यह सुविधा तरनतारन जिले के इच्छुक युवकों हेतु उपलब्ध रहेगी। इच्छुक युवा जरूरी दस्तावेजों के साथ कैंप पहुंचकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

इन सुरक्षा बलों में भर्ती की करवाई जा रही तैयारी

विज्ञापनIn-Article Banner

सी-पाइट कैंप पट्टी के ट्रेनिंग अफसर कैप्टन (सेवानिवृत्त) गुरदर्शन सिंह ने जानकारी दी कि भारत सरकार ने सीएपीएफ (जीडी), बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एआर, एसएसएफ और एनआईए में भर्ती हेतु पद निकाले हैं। इन भर्तियों की तैयारी के लिए कैंप में मात्र लड़कों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

सोमवार से शुक्रवार तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

जिले के इच्छुक युवक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 से 11:30 बजे के बीच कैंप पहुंचकर नाम दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए भर्ती के ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट, दसवीं कक्षा का मूल प्रमाण पत्र और उसकी फोटोस्टेट कॉपी लानी होगी।

इसके अलावा पंजाब रेजिडेंस और जाति प्रमाण पत्र की कॉपी, आधार कार्ड की कॉपी, चालू बैंक खाते की कॉपी, एक पासपोर्ट साइज फोटो, एक कॉपी और पेन भी साथ लाना होगा।

प्रशिक्षु खाने के बर्तन और बिस्तर साथ लेकर आएं

ट्रेनिंग हेतु युवाओं को अपने खाने के बर्तन और रहने हेतु बिस्तर साथ लाना आवश्यक है। कैंप में रहने और खाने की सुविधा मुफ्त मिलेगी। लिखित परीक्षा और फिजिकल की तैयारी के लिए भी कोई फीस नहीं ली जाएगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट