केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने समस्त संबद्ध स्कूलों को नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। मकसद विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश देना है। अभियान के छह वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे और विद्यार्थियों व शिक्षकों को ऑनलाइन ई-प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।

नशा मुक्त भारत अभियान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 15 अगस्त 2020 को शुरू किया था, जिसका लक्ष्य युवाओं, महिलाओं और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। अभियान अब सातवें साल में प्रवेश कर रहा है और राष्ट्रीय आयोजन के जरिए 10 करोड़ नागरिकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सीबीएसई ने प्रत्येक स्कूल में गतिविधियों के संचालन व रिपोर्टिंग हेतु एक नोडल शिक्षक नियुक्त करने को कहा है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर