मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट में 28 नवंबर को पंजाबी गायक शेरी मान के होने वाले लाइव शो से पहले विवाद खड़ा हो गया है। शराब का प्रचार करने वाले गानों को लेकर पंजाब राज्य बाल अधिकार रक्षा आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है।

आयोग ने शो में शराब के गुणगान वाले गाने गाए जाने पर आपत्ति जताते हुए एसएएस शहर के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयोग को इस रिश्ते में डॉ. पंडितराव धरेणवर की ओर से शिकायत मिली थी।

शिकायत में बताया गया है कि शो में 'लाके तिन पैग बलिए, होस्टल वाला कमरा देवे जी' जैसे बोल वाले गानों के जरिए शराब का प्रचार किया जा सकता है। इससे बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका है।

विज्ञापनIn-Article Banner

डीसी को भेजी शिकायत की कॉपी आयोग ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीसी एसएएस नगर को पत्र लिखा है। इसमें प्रकरण में तत्काल नियमानुसार आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। आयोग ने बच्चों और युवा पीढ़ी के बीच शराब को बढ़ावा देने वाली संस्कृति पर रोक लगाने की जरूरत बताई है।

2011 की अधिसूचना के तहत गठित है आयोग पंजाब राज्य बाल अधिकार रक्षा आयोग का गठन पंजाब सरकार ने 15 अप्रैल 2011 की अधिसूचना के तहत किया था। यह बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम-2005 की धारा 17 के तहत वैधानिक संस्था है। आयोग को बच्चों के अधिकारों से जुड़े मामलों की जांच करने और स्वत: संज्ञान लेने का अधिकार है।

इसके साथ ही, किशोर न्याय अधिनियम-2015, पॉक्सो एक्ट-2012 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत भी निगरानी की जिम्मेदारी है। आयोग को मामलों की सुनवाई के लिए सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां भी प्राप्त हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट