- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ropar
- Ropar Swan River Channelization Project | Punjab Govt Harjot Singh Bains
पंजाब सरकार ने स्वां नदी की चैनलाइजेशन हेतु 500 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया है। पहले चरण में 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शिक्षा मंत्री और विधायक हरजोत सिंह बैंस ने रविवार सुबह फेसबुक लाइव के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट का
बैंस ने कहा कि स्वां नदी की चैनलाइजेशन की मांग दशकों पुरानी है। हिमाचल प्रदेश में नदी की चैनलाइजेशन हो चुकी है, लेकिन पंजाब की सीमा में यह काम अधूरा था। सिंचाई महकमा ने करीब ढाई से तीन साल की मेहनत के पश्चात पुरानी रिपोर्टों और केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के सुझावों के आधार पर डिजाइन तैयार किया है। परियोजना हिमाचल की तर्ज पर विकसित की जाएगी।
परियोजना से नंगल ब्लॉक के भलड़ी, एल्ग्रां, नामग्राफ, नजारी और भलाण सहित आसपास के गांवों को लाभ मिलेगा। बाढ़ और नदी के तेज बहाव से प्रभावित हजारों एकड़ जमीन को सुरक्षित कर दोबारा खेती योग्य बनाने में सहायता मिलेगी। इससे खेती के साथ क्षेत्र में उद्योगों के विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
किसानों और पंचायतों की आमदनी बढ़ेगी
बैंस के अनुसार, जमीन से निकलने वाले खनिज पदार्थ की रॉयल्टी का 50 प्रतिशत संबंधित जमीन मालिकों को मिलेगा। इससे कृषकों और पंचायतों की आमदनी बढ़ेगी। चैनलाइजेशन से अवैध खनन रोकने में भी सहायता मिलेगी।
बैंस बोले-यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट
कृषि महकमा के सहयोग से प्रभावित जमीन को खेती योग्य बनाने, सब्जियों की खेती और मछली पालन को बढ़ावा देने की योजना है। बैंस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया। उन्होंने बताया कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और शीघ्र ही इलाके के लोगों के साथ मिलकर काम शुरू करवाया जाएगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







