पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, जिला पठानकोट की मासिक मीटिंग आज जिला प्रधान और रिटायर्ड डीएसपी गुरदयाल सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों के मुद्दों पर चर्चा की गई।

पुलिस पेंशनर्स के अलावा पंजाब रोडवेज के रिटायर्ड जीएम इकबाल सिंह, तरसेम लाल सैनी, रिटायर्ड मास्टर सतपाल, मास्टर बलदेव सिंह और मास्टर राजेश कुमार भी शामिल हुए।

मीटिंग में सदस्यों ने बताया कि वे उसी पार्टी का साथ देंगे, जो पंजाब के हितों हेतु काम करेगी। इसमें बेरोजगारी समाप्त करना, शिक्षा, पंजाब की राजधानी, पानी, विश्वविद्यालयों, भाखड़ा बांध और कर्ज से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। सदस्यों ने नशे से पंजाब के युवाओं को बचाने और कर्मियों, पेंशनरों, कृषकों व मजदूरों के हितों हेतु काम करने की बात भी कही।

विज्ञापनIn-Article Banner

रिटायर्ड जीएम भारत भूषण भी मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने एलएलबी की है और जिला अदालत में वकालत करते हैं। एसोसिएशन ने उन्हें सदस्य बनाकर कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी दी।

केस मुफ्त में लड़ेंगे भारत भूषण

भारत भूषण ने बताया कि किसी पेंशनर को कानूनी सलाह चाहिए या केस करना हो, तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि किसी पेंशनर के साथ ज्यादती हुई है, तो वे उसका केस मुफ्त में लड़ेंगे। सदस्यों ने उनका धन्यवाद किया और शुभकामनाएं दीं।

ये रहे मौजूद

बैठक में रिटायर्ड डीएसपी जीत कुमार, बीबियां, उपप्रधान राम दास राज, रविंदर कुमार, रमेश पाल, अशोक कुमार, सोहन सिंह, दर्शन लाल, भीम सेन, किशोरी लाल, सुरिंदर कुमार और सदस्य रामजी लाल, सुखजिंदर सिंह, मलकीत सिंह व रमेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट