- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Punjab Weather Update | Faridkot Coldest, Temperature Rise, No Rain
पंजाब और चंडीगढ़ में आज 22 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में वर्षा की कोई संभावना नहीं है। मौसम महकमा के मुताबिक 27 नवंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इस बीच राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह स
अभी वर्षा नहीं, मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ मध्य वायुमंडल में पश्चिमी हवाओं के बीच ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसकी धुरी समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। इसके बावजूद पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में भी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
हवाओं से बदलेगा सुबह-शाम का मौसम
मौसम के जानकारों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों के तापमान को प्रभावित कर सकती हैं। इन हवाओं की वजह से सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ सकता है। हालांकि दिन में धूप निकलने से तापमान अपेक्षाकृत अधिक बना रहेगा। फिलहाल इसे शीतलहर की स्थिति नहीं माना जा रहा है।
दिन में 28 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
इस सप्ताह पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, संगरूर और बरनाला समेत बाकी जिलों में पारा 26 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है।
इन जिलों में रातें ज्यादा ठंडी
पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर के साथ दक्षिण-पश्चिमी जिलों फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है। बाकी जिलों में रात का तापमान 8 से 10 डिग्री रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर रात का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







