शक्ति नगर स्थित मंदिर शिव धाम बाबा स्वरूप दास कुब्बी बेरी में पंडित ब्रह्म दत्त शास्त्री और पंडिताइन सिया की देखरेख में माता तुलसी विवाह करवाया गया। इसमें लोगों ने मिलकर माता तुलसी जी का शृंगार कर विवाह की रस्में पूरी कीं, वहीं भगवान शालिग्राम को भी सेहरा बांधकर सजाया गया। इस घटनास्थल पर भजन गायक राजीव वैष्णव ने गणेश वंदना से आयोजन की शुरुआत की।

इसके पश्चात उन्होंने ‘मां तुलसी विवाह रचायो है इसमें सभी देवी देवता आयो है’ और ‘मेरे घर मां तुलसी खड़ी कृष्णा को बड़ी प्यारी लगी’ जैसे भजन गाए। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के प्रेसिडेंट प्रमोद भाटिया, वीना भाटिया और कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए व माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा की। पंडित ने प्रेसिडेंट भाटिया, उनकी पत्नी और गायक राजीव वैष्णव को सिरोपा डालकर सम्मानित किया। अंत में प्रसाद बांटा गया।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट