- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Mohali LED TV Theft Case | 3 Arrested, Recovered Stolen Goods Worth Lakhs
जीरकपुर में TCL कंपनी के गोदाम का शटर तोड़कर 133 LED टीवी चोरी करने के मामले में मोहाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 42.14 लाख रुपए कीमत के 98 टीवी बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल चोरी का कैंटर भी पुलिस
एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजपुरा निवासी साहिल उर्फ सोनू (26), कुरुक्षेत्र निवासी दीपक (24) और बनूड़ निवासी रविंदर सिंह उर्फ बहादुर (32) के रूप में हुई है। साहिल और दीपक को 17 नवंबर को राजपुरा में भारत गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं, रविंदर को बनूड़ स्थित उसकी कॉस्मेटिक दुकान से पकड़ा गया।
6 नवंबर को बंद हुआ था गोदाम, 10 को चोरी का पता चला
गोदाम कर्मचारी सुमित ने पुलिस को बताया कि छुट्टियों के चलते गोदाम 6 नवंबर को शाम लगभग 6:30 बजे बंद किया गया था। 10 नवंबर को सुबह 10:15 बजे कर्मी गोदाम पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर रखे 133 LED टीवी गायब थे। इसके बाद पुलिस ने 12 नवंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू की।
पहले कैंटर चुराया, फिर टीवी भरकर ले गए
पुलिस के अनुसार, आरोपियों साहिल, दीपक और मनजीत ने पहले जीरकपुर से एक कैंटर चोरी किया। इसके बाद उसी कैंटर में गोदाम से टीवी भरकर फरार हो गए। चोरी के टीवी को बेचने हेतु बनूड़ में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने वहां से 43 इंच के 98 टीवी बरामद किए। वारदात में इस्तेमाल कैंटर मोहाली के सेक्टर-82 में लावारिस हालत में मिला।
पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों मनजीत सिंह उर्फ मनी निवासी खरड़ और शलीन सिंगला निवासी पटियाला की तलाश कर रही है। साहिल के खिलाफ पहले से चोरी के दो केस दर्ज हैं, जबकि दीपक ड्राई फ्रूट की दुकान में चोरी के मामले में फरार चल रहा था। एसएसपी वरुण शर्मा के निर्देश पर ऑपरेशन सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर बाकी टीवी की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करेगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







