- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Zirakpur TCL Warehouse Theft | Police Arrest Gang, Recover 98 LED TVs
दिवाली की छुट्टियों में मोहाली के जीरकपुर स्थित TCL फर्म के गोदाम का शटर तोड़कर 133 LED टीवी चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। आरोपियों ने चोरी हेतु पहले कैंटर चुराया, फिर उसी से गोदाम का शटर तोड़कर टीवी लूटे और इन्हें बनू
अब सारे मामले को तीन पाइंट में जानिए :-
1. एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल ने कहा कि 6 नवंबर को दिवाली की छुट्टियों के बीच TCL फर्म के गोदाम का शटर तोड़कर 133 LED टीवी चोरी किए गए थे। मामले में 12 नवंबर को थाना जीरकपुर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच आरंभ की तो चोरी के पीछे एक गिरोह का हाथ सामने आया।
2. पुलिस ने जांच के पश्चात गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ सोनू निवासी राजपुरा, दीपक निवासी कुरुक्षेत्र और रविंदर सिंह उर्फ बहादुर निवासी बनूड़ के रूप में हुई है। साहिल और दीपक को राजपुरा से गिरफ्तार किया गया, जबकि रविंदर सिंह को बनूड़ स्थित उसकी कॉस्मेटिक्स की दुकान से पकड़ा गया।
3. पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि उन्होंने अपने 2 अन्य साथियों मनजीत सिंह उर्फ मनी और शलीन सिंगला के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने हेतु पहले गोदाम क्षेत्र से HR37-D-7435 नंबर का कैंटर चोरी किया गया। इसके बाद इसी कैंटर से गोदाम का शटर तोड़कर 133 LED टीवी निकाल लिए गए।
4. चोरी किए गए टीवी को बेचने की योजना के तहत बनूड़ इलाके में रखा गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 98 टीवी बरामद कर लिए हैं। गिरोह के मनजीत सिंह और शलीन सिंगला अभी फरार हैं। पुलिस को उनकी गिरफ्तारी के पश्चात बाकी चोरी किए गए टीवी बरामद होने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







