भाई का दोस्त था, इस कारण उस पर भरोसा था। घर आता-जाता था और परिवार भी उसे अपना मानता था। मैंने भी कभी उसे पराया नहीं समझा। जून में मदनपुर जाते वक्त मार्ग में मिला और कुछ खिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर डेराबस्सी ले गया। वहां मेरे साथ गलत काम किया। उसने किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। 12 नवंबर को जब पेट में तेज दर्द हुआ और चिकित्सालय में जांच कराई तो पता चला कि मैं गर्भवती हूं। मां और भाभी के पूछने पर आखिरकार मैंने सब कुछ बता दिया। ये बातें रेप पीड़िता नाबालिग ने बताईं। उसकी उम्र 14 वर्ष 10 महीने है। नाबालिग की शिकायत पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ डेराबस्सी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। क्या है पूरा प्रकरण, विस्तार से पढ़िए…
मोहाली- भाई के दोस्त ने रेप किया, गर्भवती हुई:नाबालिग बोली- खिलाने के बहाने बाइक पर बैठाया, फिर रूम ले जाकर धमकाया
भाई का दोस्त था, इस कारण उस पर भरोसा था। 12 नवंबर को जब पेट में तेज दर्द हुआ और चिकित्सालय में जांच कराई तो पता चला कि मैं गर्भवती हूं।
EEditor
21 नव॰ 2026, 05:28 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






