- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Bhoa Congress Rally Pathankot | Pargat Singh Infighting Controversy
टिकट की दावेदारी और स्थानीय स्तर पर सियासी खींचतान पठानकोट की रैली में खुलकर सामने आ गई।
विधानसभा निर्वाचन 2027 से पहले कांग्रेस में टिकट की दावेदारी और स्थानीय स्तर पर सियासी खींचतान पठानकोट रैली में खुलकर सामने आ गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह की यह रैली स्थानीय नेताओं के शक्ति प्रदर्शन और गुटबाजी का अखाड़ा नजर आई।
पठानकोट और सुजानपुर हलके के कार्यकर्ताओं में कुछ हद तक अनुशासन दिखा। वालिया रिजॉर्ट में आयोजित कांग्रेस की सभा में भोआ हलके के नेताओं संजीव बैंस, पूर्व विधायक जोगिंदर पाल, टीना चौधरी और सतीश कुमार (जट्ट पम्मा) के समर्थकों ने ताकत दिखाई।
हालांकि, बाकी नेताओं के मुकाबले सबसे बड़ा मैच पूर्व विधायक जोगिंदर पाल और पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव बैंस के समर्थकों के बीच दिखा। पंडाल में एक तरफ संजीव बैंस के समर्थक उनके नाम की तख्तियां लेकर नारेबाजी करते दिखे, तो दूसरी तरफ पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के समर्थकों ने मोर्चा संभाले रखा।
नारेबाजी के बीच मंच से हो रहे नेताओं के संबोधन भी शोर में दबते नजर आए। वहीं, कांग्रेस राज्य अध्यक्ष परगट सिंह ने टिकट वितरण को लेकर साफ संदेश दिया कि उम्मीदवारों का चयन किसी नेता की सिफारिश से नहीं, बल्कि सर्वे और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने तक सड़कों पर जमा रही भीड़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आयोजन नगर के एबी कॉलेज रोड स्थित वालिया रिजॉर्ट में तय था। उससे पहले परगट सिंह के साथ पठानकोट जिले की तमाम लीडरशिप डेरा स्वामी जगतगिरी पहुंची और डेरा प्रमुख गुरदीप गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया।
कांग्रेसी नेता और समर्थक वालिया रिजॉर्ट पहुंचे इसी बीच जिले की तीनों विधानसभा सीटों के कांग्रेसी नेता और समर्थक वालिया रिजॉर्ट पहुंच गए। समस्त नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ सड़कों के किनारे खड़े रहे, ताकि परगट सिंह के पहुंचने पर समर्थकों के साथ एंट्री कर शक्ति प्रदर्शन किया जा सके।
रेलिंग और डिवाइडरों पर सैकड़ों पोस्टर टंगे दिखे वहीं, रैली स्थल के आसपास की सड़कों, रेलिंग और डिवाइडरों पर सैकड़ों पोस्टर टंगे दिखे। सबसे अधिक पोस्टर वार पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज और समाजसेवक सृजल गुप्ता के बीच देखने को मिली। वहीं, पठानकोट के पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री रहे रमन भल्ला और अनिल दारा के पोस्टर भी शहर की सड़कों पर भारी मात्रा में दिखे।
वर्करों की नारेबाजी से असहज दिखे सुखजिंदर रंधावा कांग्रेस राज्य अध्यक्ष के पहुंचने से पहले सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा रैली स्थल पर पहुंचे। टिकट के दावेदारों के काफिले भी हाथों में बड़ी-बड़ी तख्तियां लेकर नारेबाजी और ढोल के साथ रिजॉर्ट के अंदर पहुंचने लगे। जैसे ही सुखजिंदर रंधावा ने बोलना प्रारंभ किया, वर्करों की नारेबाजी शुरू हो गई।
ऐसे माहौल में गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पन्ना लाल भाटिया असहज दिखे। उन्होंने मंच से ही वर्करों को चुप रहने और हाथों में पकड़े बोर्ड और तख्तियां नीचे रखने की कई बार अपील की, किंतु इसका कोई असर नहीं दिखा।
गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पन्ना लाल भाटिया असहज दिखे।
पूरे संबोधन के बीच होती रही नारेबाजी हालत यह रही कि जब सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और परगट सिंह ने मंच से बोलना प्रारंभ किया, तब भी दोनों गुटों के समर्थक नारेबाजी करते रहे। परगट सिंह के आने से लेकर जाने तक पूरा आयोजन तख्तियों और नारेबाजी की भेंट चढ़ गया और कार्यकर्ताओं ने नेताओं का भाषण सुनने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।
सर्वे और मेरिट पर मिलेगा टिकट- परगट सिंह रैली के समापन पर परगट सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसी बड़े नेता की सिफारिश पर टिकट नहीं बांटे जाएंगे, बल्कि बाकायदा सर्वे कराया जाएगा और मेरिट के आधार पर ही प्रत्याशी तय होंगे।
काबिलियत पर बनता हक दिया जाएगा 'एक परिवार-एक टिकट' के प्रश्न पर परगट सिंह ने बताया कि जहां किसी प्रत्याशी की जीतने की क्षमता और काम अच्छा होगा, वहां पूरी तरह मेरिट के आधार पर फैसला लिया जाएगा। हर किसी को काबिलियत के आधार पर उसका बनता हक दिया जाएगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







