अमृतसर| जमीन का सौदा कर 25 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने अमृतसर के प्रताप एवेन्यू निवासी दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र जतिंदर सिंह और जतिंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी मकान नंबर 22/83, गली नंबर-1, प्रताप एवेन्यू, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इस प्रकरण में दिलबाग सिंह पुत्र सरदार महिंदर सिंह निवासी मकान नंबर 231, बाबा बुड्ढा जी एवेन्यू, जीटी रोड, अमृतसर (हाल निवासी गांव धारड़) की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि दोनों व्यक्तियों ने आपस में मिलीभगत और साजिश के तहत उसके साथ जमीन का सौदा किया और 25 लाख रुपए की ठगी की। आरोपियों पर धोखाधड़ी और विश्वासघात करने के इल्जाम भी लगाए गए हैं। जांच के बीच पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट और कानूनी राय लेने के पश्चात शिकायत को कार्रवाई हेतु थाना जंडियाला गुरु भेजा गया।
जमीन का सौदा कर ठगे 25 लाख, दो आरोपियों पर केस
अमृतसर| जमीन का सौदा कर 25 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने अमृतसर के प्रताप एवेन्यू निवासी दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, इस प्रकरण में दिलबाग सिंह पुत्र सरदार महिंदर सिंह निवासी मकान नंबर 231, बाबा बुड्ढा जी एवेन्यू, जीटी रोड, अमृतसर (हाल…
EEditor
24 नव॰ 2026, 05:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






