भास्कर न्यूज| लुधियाना ढोलेवाल चौक के निकट स्थित शहीदों के स्मारक स्थल गुरुद्वारा शहीदां फेरूमान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरु नानक नाम लेवा संगतों के सहयोग से साप्ताहिक धार्मिक गुरमत समागम के साथ बंदी छोड़ दिवस, अमावस्या का पवित्र दिवस और जप-तप चौपहरा समागम श्रद्धा से मनाया गया। भारी संख्या में संगतों ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और गुरबाणी कीर्तन श्रवण किया। अमृत वेले से हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन के माध्यम से संगतों को गुरु चरणों से जोड़ा। इस अवसर पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अमृतसर साहिब से पहुंचे हजूरी रागी भाई नवनीत सिंह और उनके जत्थे ने गुरबाणी का कीर्तन प्रस्तुत किया। अमावस्या के अवसर पर चौपहरा समागम में संगतों ने एक मन होकर श्री जपजी साहिब, श्री चौपई साहिब और श्री सुखमणि साहिब के पाठ किए एवं सतनाम वाहेगुरु का सिमरन-जाप किया। प्रमुख सेवादार एडवोकेट बलविंदर सिंह लायलपुरी ने संगतों और सेवादारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि गुरबाणी सत्य, संतोष, विनम्रता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती है। समापन पर अरदास के पश्चात गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।
गुरबाणी कीर्तन व चौपहरा समागम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा
भास्कर न्यूज| लुधियाना ढोलेवाल चौक के निकट स्थित शहीदों के स्मारक स्थल गुरुद्वारा शहीदां फेरूमान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरु नानक नाम लेवा संगतों के सहयोग से साप्ताहिक धार्मिक गुरमत समागम के साथ बंदी छोड़ दिवस, अमावस्या का पवित्र दिवस और जप-तप चौपहरा समागम श्रद्धा से मनाया गया। भारी संख्या…
EEditor
10 नव॰ 2026, 06:42 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






