फाजिल्का जिले के अरनीवाला निवासी सेखों परिवार के युवा गुरप्रीत सिंह का कनाडा की टोरंटो पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ है। ट्रेनिंग और पासिंग आउट परेड पूरी करने के पश्चात उन्होंने ड्यूटी जॉइन कर ली है। गुरप्रीत की इस उपलब्धि से परिवार और इलाके में प्रसन्नता की लहर है। डॉ. बलवीर सिंह सेखों के पोते गुरप्रीत सिंह अपने परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं, जो सुरक्षा बलों में सेवाएं दे रहे हैं। गुरप्रीत के पिता हरबंस सिंह पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर तैनात हैं, जबकि उनके दादा भी पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस परिवार के 10 से अधिक सदस्य देश की सेना और पुलिस में अपनी सेवाएं दे चुके हैं या वर्तमान में दे रहे हैं। ढोल की थाप पर भांगड़ा डालकर मनाई खुशी टोरंटो पुलिस में चयन की खबर मिलते ही अरनीवाला स्थित घर में जश्न का माहौल बन गया। परिजनों ने लड्डू बांटकर और ढोल की थाप पर भांगड़ा डालकर प्रसन्नता का इजहार किया। इलाका के गणमान्य लोगों ने भी घर पहुंचकर सेखों परिवार को बधाई दी।
फाजिल्का का युवा टोरंटो पुलिस में कांस्टेबल बना:सेखों परिवार की चौथी पीढ़ी सुरक्षा बलों में; पिता पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर
फाजिल्का जिले के अरनीवाला निवासी सेखों परिवार के युवा गुरप्रीत सिंह का कनाडा की टोरंटो पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ है। ढोल की थाप पर भांगड़ा डालकर मनाई खुशी टोरंटो पुलिस में चयन की खबर मिलते ही अरनीवाला स्थित घर में जश्न का माहौल बन गया।
EEditor
25 नव॰ 2026, 12:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






