जालंधर। एलआईसी पेंशनर्स एसो. (जालंधर डिवीजन) के सदस्यों ने पेंशन संबंधी मांगों को लेकर रैली निकाली और नारेबाजी की। अध्यक्षता योग प्रकाश शर्मा ने की। मंडल सचिव वेद कुमार ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के पेंशनर्स को हर वेतन पुनरीक्षण पर समान लाभ मिलता है, जबकि एलआईसी व जीआईसी के क​र्मियों को इससे अलग रखा जा रहा है। उन्होंने 1997 से पहले सेवानिवृत्त कर्मियों को 100% डीए विलय का लाभ, मेडिक्लेम पॉलिसी में सुधार, नकद मेडिकल सुविधा, आयु शर्त हटाकर मेडिक्लेम प्रीमियम माफ करने, 20 साल सेवा पर पूर्ण पेंशन और 80 वर्ष आयु पर पेंशन बढ़ोतरी की मांग रखी। रैली को राजीव संगर, राजिंदर, अनिल वर्मा, एमएम पहुजा और एनके चोपड़ा ने भी संबोधित किया। अंत में योग प्रकाश ने बताया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।