जालंधर | आदमपुर से आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज और पूर्व विधायक पवन टीनू ने बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरचरन सिंह चन्नी भी मौजूद रहे। पवन टीनू ने अरविंद केजरीवाल से हलका आदमपुर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इलाका में विभिन्न विकास परियोजनाएं निरंतर जारी हैं। वार्ता के बीच मुख्य सड़क और फ्लाईओवर से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए और इन्हें केंद्र के समक्ष रखने की बात कही गई, ताकि लोगों को जल्दी सुविधा मिल सके।
पवन टीनू ने केजरीवाल से आदमपुर के विकास पर चर्चा की
जालंधर | आदमपुर से आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज और पूर्व विधायक पवन टीनू ने बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। वार्ता के बीच मुख्य सड़क और फ्लाईओवर से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए और इन्हें केंद्र के समक्ष रखने की बात कही गई, ताकि लोगों को जल्दी सुविधा मिल…
EEditor
19 नव॰ 2026, 10:42 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






