परमिंदर झोटा हत्याकांड के पश्चात बंद हुई प्रीगैबलिन और हैबिट फॉर्मिंग दवाओं की बिक्री अब दोबारा आरंभ होने जा रही है। दवा न मिलने पर मरीजों की समस्या का मुद्दा भास्कर ने 23 नवम्बर के अंक मे उठाया था। लगभग एक महीने से इन दवाओं हेतु परेशान हो रहे मरीजों को राहत मिलेगी।

पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को ऑनलाइन मीटिंग में मरीजों की समस्या को देखते हुए मेडिकल स्टोरों पर इन दवाओं की बिक्री फिर शुरू करने का फैसला लिया है। इससे मानसिक रोगों, न्यूरोपैथी और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को अब दवाओं के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन की बुधवार शाम प्रधान सुरेंद्र दुग्गल और जनरल सेक्रेटरी जीएस चावला के नेतृत्व में ऑनलाइन मीटिंग हुई। इसमें प्रदेश के सभी 23 जिलों के प्रधान, सेक्रेटरी और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। मीटिंग में न्यूरो, मानसिक रोगों और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की उपलब्धता पर चर्चा की गई।

विज्ञापनIn-Article Banner

एसोसिएशन ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ये दवाएं उपलब्ध नहीं होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। मरीजों और डॉक्टरों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने फैसला लिया कि मेडिकल स्टोरों पर डॉक्टरों की प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर प्रीगैबलिन और हैबिट फॉर्मिंग दवाओं की बिक्री दोबारा शुरू की जाएगी।

एसोसिएशन ने कहा कि स्वास्थ्य महकमा के साथ कई बार चंडीगढ़ में बैठक हुई, जिसमें आश्वासन के पश्चात कोई ध्यान नहीं दिया गया। मांगो में कैमिस्टों हेतु पुरानी ड्रग पॉलिसी में कोई संशोधन अभी तक नहीं किया गया, चेकिंग के बीच छोटी से छोटी गलती पर ड्रग लाइसेंस सस्पेंड करना, दुकानों को सील करने की कार्रवाई न करना, पंजाब के पड़ोसी राज्यों से प्रतिबंधित दवाओं का आने, पुलिस का हस्तक्षेप बंद होने समेत कई मांगो पर हेल्थ महकमा की तरफ से कार्रवाई न ही हुई। सभी पार्टियों को एसोसिएशन की तरफ से मांग पत्र दिया जाएगा। 10 दिनों पश्चात फिर से बैठक होगी और आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा। 23 नवम्बर

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर