लुधियाना के जगराओं में दो लड़कियों की आपस में लड़ाई हुई। एक लड़की ने अपने पांच-छह दोस्त बुलाए और दूसरी लड़की के घर में घुसकर हमला कर दिया।

लड़की के पिता बीच बचाव करने आए तो हमलावरों ने उन पर ही आक्रमण कर दिया। हमलावरों ने उनके पेट में लात घूंसे मारे। इसी बीच के वो नीचे गिर गए और उसके सिर में गंभीर चाटें आई।

परिवार ने उसे अस्पताल में दाखिल किया। आज तेजिंदर सिंह की जगराओं के अस्पताल में जान चली गई। पुलिस ने अब हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी।

विज्ञापनIn-Article Banner

मृतक की पत्नी ने पुलिस को क्या जानकारी दी जानिए...

  • लड़कियों में हुई लड़ाई: तेजिंदर की पत्नी ने बताया कि वो लुधियाना जिले के जगराओं शहर के अगवाड़ लोप्पो इलाके में रहती हैं। उनकी बेटी की किसी लड़की के साथ लड़ाई हुई। दूसरी लड़की ने अपने पांच छह दोस्तों को बुलाया और उनके घर में जबरन घुसे।
  • बीच-बचाव करने आए पिता पर किया हमला: सर्बजीत कौर ने जानकारी दी कि हमलावर उनकी बेटी को पीट रहे थे तो उसके पिता तेजिंदर सिंह बीच-बचाव करने आए। इसी दौरान हमलावर युवकों ने उन पर ही हमला कर लिया। हमलावरों ने तेजिंदर सिंह के पेट में कई लातें और घूंसे मारे। मारपीट के बीच वह नीचे गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
  • निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत: गंभीर रूप से जख्मी तेजिंदर सिंह को परिवार के सदस्यों ने आसपास के लोगों की सहायता से तत्काल जगराओं-रायकोट रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, किंतु पेट और सिर में आई गंभीर चोटों की वजह से उपचार के बीच उन्होंने जान गंवा दी।

हत्या का केस दर्ज, आरोपियों की तलाश

घटना की खबर मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरकारी चिकित्सालय में रखवा दिया है। थाना सिटी के प्रभारी इंदरजीत सिंह ने जानकारी दी कि मृतक की पत्नी सरबजीत कौर के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अफसरों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और हमलावर युवकों की पहचान कर उन्हें जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर