- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Traffic Police Action | Challans Issued On Goniana Main Road
बठिंडा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और लोगों की सुरक्षा के लिए बठिंडा ट्रैफिक पुलिस ने गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। गोनियाना मेन रोड पर निर्धारित पार्किंग एरिया से बाहर खड़े 16 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस के मुताबिक, यहां गलत प
पहले समझाया, सोशल मीडिया पर भी किया जागरूक
ट्रैफिक इंचार्ज मेजर सिंह ने जानकारी दी कि गोनियाना मेन रोड पर गलत पार्किंग के कारण लगातार ट्रैफिक बाधित हो रहा था। पुलिस की ओर से पहले भी वाहन चालकों को समझाकर निर्धारित पार्किंग एरिया में ही गाड़ियां खड़ी करने की अपील की गई थी। सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा था। इसके बावजूद दिक्कत जारी रहने पर अब चालान की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि गलत पार्किंग से आम वाहन चालकों के साथ एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहनों को भी दिक्कत हो सकती है। इसलिए सड़क पर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस बोली- चालान करना नहीं, ट्रैफिक अनुशासन बनाए रखना उद्देश्य
पुलिस के मुताबिक, अभियान का मकसद मात्र चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़कों पर अनुशासन बनाए रखना है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां खड़ी करने और सड़क पर अनावश्यक बाधा पैदा नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि सड़क पर रास्ता खुला रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, ताकि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन बिना देरी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।







