मुंबई में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड मेयर फोरम में बठिंडा के युवा मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने शहर का प्रतिनिधित्व किया। 35 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्होंने बठिंडा के डिजिटलाइजेशन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था और शहरी विकास से जुड़े मुद्दे

गूगल मैप की तर्ज पर शहर का लोकेशन मैप बनाने की योजना मेयर मेहता ने जानकारी दी कि बठिंडा को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने हेतु विशेष लोकेशन मैप विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके जरिए लोग घर का नंबर और क्षेत्र की सूचना दर्ज कर संबंधित स्थान तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे शहरवासियों के साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी रास्ता तलाशने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल तकनीक का उद्देश्य केवल नगर को आधुनिक बनाना नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को आसान करना भी है।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का किया जिक्र

विज्ञापनIn-Article Banner

मेयर ने शहर की सफाई व्यवस्था का उल्लेख करते हुए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सरकारी प्रयासों के साथ आम लोगों की भागीदारी भी आवश्यक है। संसाधनों के उचित इस्तेमाल और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर शहर को साफ-सुथरा बनाया जा सकता है।

मेयरों के अधिकार बढ़ाने की मांग उठाई

फोरम में मेयर मेहता ने नगर निगमों में मेयर की भूमिका और अधिकारों को मजबूत करने की जरूरत पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि शहरों के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान में मेयर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में मेयरों को पर्याप्त अधिकार और फैसला लेने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकार बढ़ने से स्थानीय जरूरतों के मुताबिक विकास योजनाओं को तेजी से लागू किया जा सकेगा। इससे जनता की समस्याओं का समाधान करने और शहर निगम प्रशासन की जवाबदेही तय करने में भी मदद मिलेगी।

विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से शहरी विकास पर चर्चा

फोरम के बीच मेयर मेहता ने विभिन्न देशों से आए मेयरों और प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इसी बीच उनके शहरों में अपनाई जा रही विकास योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, स्वच्छता और शहरी सुविधाओं पर चर्चा हुई।

ग्रुप डिस्कशन में केंद्र सरकार के अफसरों ने भी मेयरों को उनके संवैधानिक और प्रशासनिक अधिकारों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने विभिन्न शहरों के उदाहरणों के जरिए कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर शहरी विकास को गति दी जा सकती है। मेयरों के अधिकारों को मजबूत करने का मुद्दा भी उठा।

मेयर ने कहा कि स्थानीय निकायों को ज्यादा अधिकार मिलने से शहरों का विकास और बेहतर तरीके से किया जा सकता है। फोरम में बठिंडा के मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाते हुए मेयर मेहता ने नगर में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता और स्थानीय प्रशासन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर