- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Rita Arrives For Elder Brother's Funeral. Mobile Phone Stolen From Air Force Jawan.
बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एयरफोर्स के रिटायर्ड सैनिक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल झपटकर फरार हो गए। दोपहर लगभग 2:00 बजे के लगभग हुई वारदात के समय सैनिक खाना खाने के पश्चात ढाबे के बाहर बैठे थे। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो ग
घटना के वक्त वे खाना खाने के पश्चात बाहर बैठे हुए थे और उनके हाथ में मोबाइल फोन था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया।
ऑटो ड्राइवर ने बदमाशों की बाइक को मारी टक्कर
वारदात को अंजाम देकर बदमाश भागने लगे, तभी पास से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों स्नैचर बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हालांकि, आसपास के लोग उन्हें पकड़ पाते, इससे पहले ही दोनों अभियुक्त तेजी से उठे और मौके से भाग निकले। पीड़ित रिटायर्ड सैनिक ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही सांझ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।







