लुधियाना. | श्री दंडी स्वामी धर्मसंघ संस्कृति विद्यालय, गोलोक धाम, हंबड़ां रोड में बच्चों को सनातन संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेविका व मोटिवेशनल स्पीकर संगीता आहूजा ने भाग लिया और विद्

संगीता आहूजा ने बताया कि जीवन में सफलता सिर्फ अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अंकों के साथ अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों का होना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि सत्य, ईमानदारी और अनुशासन जैसे गुण छात्र को शिक्षा के साथ जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नैतिक शिक्षा से बच्चों को यह समझ मिलती है कि कामयाबी का रास्ता ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन से होकर गुजरता है।

कार्यक्रम में बच्चों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। सेमिनार के समापन पर बच्चों को खाने-पीने का सामान वितरित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल मुस्कान और वाइस प्रिंसिपल रेनू ने संगीता आहूजा को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर