फाजिल्का-फिरोजपुर रोड हादसा, घायलों से मिले विधायक: मेडिकल कॉलेज में भर्ती 14 घायलों में चार गंभीर, सरकार की ओर से मुफ्त इलाज के दिए निर्देश – Faridkot News
फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर हादसे में घायल 14 लोगों को भर्ती करवाया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है। सूचना पर फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। अस्पताल प्रशासन को पंजाब सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शनिवार सुबह पिकअप और ट्रॉले टक्कर से यह हादसा हुआ। इसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमे हुए घायलों में से मल सिंह (58), लक्ष्मी बाई (65), गोमा बाई (60), जिगर (11), दारा सिंह (45), सोनिया रानी (28), रानो (13), सुखदेव सिंह (40), गुरमीत सिंह (40), रिंकू (35), विद्या बाई (60), रीत कौर (14), करनैल सिंह (40) और जश्न (13) 14 लोगों को मेडिकल कॉलेज लाया गया है। घायलों के इलाज के लिए विशेष टीम बनी है मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नीतू कुक्कड़ ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों में से चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की देखरेख में किया जा रहा है और उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी घायल को यहां से आगे रेफर करने की नौबत नहीं आने दी जाएगी। पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त इलाज विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा अस्पताल अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में किसी प्रकार के संसाधनों की कोई कमी नहीं है और पंजाब सरकार की ओर से सभी घायलों का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा।
ॉ़
Source link

