मत्तेवाड़ा में थमा रेत का खेल…24 घंटे नाका; माइनिंग के लिए बनाया गया अवैध रास्ता बंद – Ludhiana News

मत्तेवाड़ा में थमा रेत का खेल…24 घंटे नाका; माइनिंग के लिए बनाया गया अवैध रास्ता बंद – Ludhiana News



मत्तेवाड़ा जंगल में 100 से अधिक पेड़ काटकर करीब 2 किलोमीटर लंबा अवैध रास्ता बनाकर रेत ढोने के खेल का खुलासा दैनिक भास्कर द्वारा करने के बाद बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और माइनिंग विभाग हरकत में आ गए हैं। अवैध रास्ते को बंद कर दिया गया है। डीसी हिमांशु जैन ने विवादित बुर्ज टेहल दास डी-सिल्टिंग साइट से खनिजों के परिवहन, भंडारण और आवाजाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। साथ ही पुलिस और माइनिंग विभाग के अधिकारियों को सीधे जिम्मेदार ठहराते हुए कड़े निर्देश जारी किए हैं। सबसे अहम कदम राहों रोड स्थित थाना मेहरबान के बाहर 24 घंटे संचालित स्थायी चेकपोस्ट की स्थापना है। यहां से गुजरने वाले हर खनिज वाहन की जांच की जा रही है और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। थाना मेहरबान के एसएचओ ने पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी तरफ से क्षेत्र में अवैध माइनिंग पूरी तरह बंद करवा दी गई है। पुलिस ने माइनिंग विभाग के जेई और एसडीओ के साथ मिलकर संयुक्त निगरानी व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 8-8-8 घंटे की शिफ्टों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर नाका लगाया गया है, ताकि किसी भी वाहन की बिना जांच आवाजाही न हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *