दसूहा में CM मान के खिलाफ लगे होर्डिंग: ‘गुरु दोखी-खालसा पंथ विरोधी’ लिख बहिष्कार की अपील, अकाल तख्त का हवाला – dasuya News

दसूहा में CM मान के खिलाफ लगे होर्डिंग:  ‘गुरु दोखी-खालसा पंथ विरोधी’ लिख बहिष्कार की अपील, अकाल तख्त का हवाला – dasuya News




होशियापुर के हलका दसूहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ दसूहा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा टक्कर साहिब और गांव उच्ची बस्सी फाटक पर होर्डिंग लगाए गए हैं। इन होर्डिंग पर उन्हें ‘गुरु दोखी’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ बताया गया है। सिख संगत से मुख्यमंत्री का बहिष्कार करने और उनसे ‘मुंह न लगाने’ की अपील की गई है। यह कदम श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी हुक्मनामे के बाद उठाया गया है। होर्डिंग पर मोटे अक्षरों में लिखा है कि सिख कौम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बहिष्कार करे। एक अन्य पोस्टर में उन बातों का उल्लेख किया गया है जिन पर सिख कौम को आपत्ति है। होर्डिंग के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के पांच सिंह साहिबान द्वारा जारी हुक्मनामे की प्रति भी लगाई गई है। मुख्य सेवादार बोले- श्री अकाल तख्त के आदेश पर ये बोर्ड लगाए जा रहे हैं इस हुक्मनामे में मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथित वायरल वीडियो को लेकर श्री अकाल तख्त में पेशी, वीडियो को झूठा बताकर पंथक को गुमराह करने और गुरुओं की बेअदबी के आरोपों का जिक्र है।हुक्मनामे में स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को ‘गुरुओं का दोखी’ और ‘कौम का विरोधी’ बताया गया है, और सिख कौम से उन्हें ‘मुंह न लगाने’ का निर्देश दिया गया है। गुरुद्वारा टक्कर साहिब के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि श्री अकाल तख्त के आदेश पर ये बोर्ड लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुल पांच बोर्ड लगाए जाने हैं, जिनमें से दो लगाए जा चुके हैं। शेष तीन बोर्ड श्री गरना साहिब के मैनेजर को दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *