पार्टी हित में लिया ढिल्लों की नियुक्ति का फैसला: प्रो. सरचंद – Amritsar News
अमृतसर| पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर पलटवार किया है। प्रो. ख्याला ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति केंद्रीय नेतृत्व की दूरदर्शिता का हिस्सा है और उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कैप्टन द्वारा शिअद से गठबंधन की वकालत पर कहा कि इसका फैसला समय और परिस्थिति अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ही करता है।
Source link

