लुधियाना में बारिश के बाद बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट: जगराओं के मोहल्ला बेरिया में चिंगारियां और धमाके, कई इलाके में बिजली गुल – Jagraon News
लुधियाना के जगराओं के मोहल्ला बेरिया में तेज बारिश और आंधी के बाद बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे जोरदार चिंगारियां निकलने लगीं और पटाखों जैसी आवाजें सुनाई देने लगीं, पटाखों की आवाज सुन लोगो ने घरों से बाहर आकर देखा तो बिजली की तारो को आग लगी हुई थी। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। शॉर्ट सर्किट के कारण तारों में आग लग गई। आग लगने से घरों तक जाने वाली कई बिजली की तारें जल गईं। मोहल्ला निवासियों ने तुरंत पावरकॉम दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही तारों के जलने से काफी नुकसान हो चुका था। बिजली के कारण बिजली आपूर्ति मोहल्ला निवासियों के अनुसार, सुबह तेज आंधी और बारिश के कारण पावरकॉम ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। इस दौरान तेज हवाओं से कई बिजली की तारें नीचे गिर गईं और कुछ आपस में उलझ गईं। बारिश रुकने के बाद जैसे ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई, तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया और चिंगारियां निकलने लगीं। आग में बदली चिंगारियां चिंगारियों ने जल्द ही आग का रूप ले लिया और तारें जलने लगीं, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। खतरे को भांपते हुए लोगों ने तुरंत अपने घरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।मोहल्ला निवासियों ने पावरकॉम से मांग की है कि इलाके की पुरानी और ढीली बिजली तारों को जल्द से जल्द बदला जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं और बड़े हादसों से बचा जा सके।
Source link

