सिंधिया बोले- शिवपुरी में बने हथियार दुश्मन का सीना चीरेंगे: जीत अडाणी बोले- 1 लाख 20 हजार नौकरियां देंगे; 2500 करोड़ की फैक्ट्री में बनेंगी मिसाइलें – Shivpuri News

सिंधिया बोले- शिवपुरी में बने हथियार दुश्मन का सीना चीरेंगे:  जीत अडाणी बोले- 1 लाख 20 हजार नौकरियां देंगे; 2500 करोड़ की फैक्ट्री में बनेंगी मिसाइलें – Shivpuri News




मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपए की अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया गया। फैक्ट्री में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और हाईटेक डिफेंस प्रोडक्ट्स बनाए जाएंगे। मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में करीब 10 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी। अदाणी समूह के डायरेक्टर जीत अदाणी ने कहा- समूह के चेयरमैन ने मध्य प्रदेश में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश पंप हाइड्रो स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स और थर्मल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। अदाणी ग्रुप का लक्ष्य 2030 तक मध्य प्रदेश में करीब 1 लाख 20 हजार रोजगार उपलब्ध कराना है। सिंधिया बोले- युद्ध में शिवपुरी से हथियार और गोला-बारूद जाएंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, जब भी देश की रक्षा के लिए युद्ध होगा, तब शिवपुरी से हथियार और गोला-बारूद जाएंगे। यहां के युवाओं की मेहनत से बने हथियार दुश्मन का सीना चीरेंगे। गोला-बारूद दुश्मन को परास्त करेंगे। उन्होंने शिवपुरी के लिए CM मोहन से 4 मांगें भी कीं। CM मोहन बोले- महाराज ने थोड़ा ज्यादा मक्खन लगा दिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मांगों पर कहा- आज महाराज की आवाज कुछ अलग ही नजर आई। ऐसा लग रहा था जैसे रोटी पर थोड़ा ज्यादा मक्खन लगा दिया हो। हालांकि, मांगों को स्वीकार करते हुए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि शिवपुरी में 100 फीट से अधिक ऊंची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही करीब 120 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना और नई तहसील को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज (SRVSMC) में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं, कार्डियोलॉजी विभाग और सीटी स्कैन जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिवपुरी के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी। CM ने हथियारों, मिसाइलों और डिफेंस इक्विपमेंट का जायजा लिया शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदर्शनी टेंट में रखे हथियारों, मिसाइलों और अन्य डिफेंस इक्विपमेंट का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें फैक्ट्री में बनने वाले डिफेंस प्रोडक्ट्स, उनकी तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी की जानकारी दी। नेशनल हाईवे-27 के किनारे बनाई जाएगी डिफेंस फैक्ट्री यह डिफेंस फैक्ट्री शिवपुरी के पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे बनाई जाएगी। इस परियोजना को प्रदेश के औद्योगिक विकास और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ क्षेत्र में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी समूह के निदेशक करण अदाणी और जीत अदाणी मौजूद रहे। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें देखिए… डिफेंस फैक्ट्री शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़े अपडे्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *