जालंधर में मां ने थप्पड़ मारकर बचाई किडनैप बच्ची: नशेड़ी आरोपी को लोगों ने बांधकर पुलिस को सौंपा, देरी पर गुस्सा – Jalandhar News

जालंधर में मां ने थप्पड़ मारकर बचाई किडनैप बच्ची:  नशेड़ी आरोपी को लोगों ने बांधकर पुलिस को सौंपा, देरी पर गुस्सा – Jalandhar News




जालंधर के नाला पुल के पास एक मां की बहादुरी से एक मासूम बच्ची किडनैप होने से बाल-बाल बच गई। नशे में धुत्त एक मजदूर ने बच्ची के मुंह पर कपड़ा डालकर उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन मां ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे थप्पड़ मारकर गिरा दिया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी को दबोचकर लांबड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। यह घटना लांबड़ा थाने के अंतर्गत आने वाले नाला पुल के पास की है। पीड़ित महिला निहाल अपने मायके आई हुई थी और अपनी छोटी बच्ची की दवाई लेने के लिए सिविल अस्पताल जाने की तैयारी में थी। जब वह सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी एक मजदूर काफी देर से उसका पीछा कर रहा था। महिला ने आरोपी को जड़े थपड़
महिला ने बताया कि जैसे ही वह ऑटो में बैठने के लिए मुड़ी, उस व्यक्ति ने पीछे से आकर बच्ची के मुंह पर कपड़ा डाल दिया ताकि वह चिल्ला न सके। महिला ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और मुड़कर आरोपी को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी नशे में इस कदर धुत्त था कि वह एक ही थप्पड़ में जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी ने टॉफी देने का बनाया बहाना पकड़े जाने पर आरोपी ने बहाना बनाया कि वह बच्ची को किडनैप नहीं कर रहा था, बल्कि उसे टॉफियां देने की कोशिश कर रहा था। लेकिन महिला और आसपास के लोग उसकी नीयत समझ चुके थे। आरोपी ने मौके से भागने की कई बार कोशिश की, जिसके बाद इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे वहीं दबोच लिया। स्थानीय निवासियों और पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। महिला का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने तुरंत 100 और 112 नंबर पर फोन किया, लेकिन पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब सवा घंटा लग गया। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पकड़े जाने के बाद आरोपी सरेआम धमकी दे रहा था कि जेल जाने के बाद वह एक फोन करेगा और तुरंत बाहर आ जाएगा। महिला ने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर दुख जताते हुए कहा कि पुलिस आरोपी को गाड़ी में डालकर ले गई, लेकिन उनसे लिखित शिकायत या बयान तक नहीं लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *