मक्के के खेत में बुजुर्ग महिला की सांप के डंसने से मौत – Barnala News

मक्के के खेत में बुजुर्ग महिला की सांप के डंसने से मौत – Barnala News



बरनाला|बरनाला जिले के गांव बख्तगढ़ में मक्के के खेत में मजदूरी कर रही 62 वर्षीय महिला की जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इंद्रजीत कौर, निवासी गांव बख्तगढ़ एक किसान के मक्के के खेत में मजदूरी कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के जहर का असर इतना तेज था कि इंद्रजीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में शोक की लहर फैल गई। गांव की सरपंच गुरप्रीत कौर ने बताया कि मृतका का परिवार बेहद गरीब है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *