जवद्दी नहर पुल के पास अवैध व्यावसायिक निर्माण गिराया – Ludhiana News

जवद्दी नहर पुल के पास अवैध व्यावसायिक निर्माण गिराया – Ludhiana News




भास्कर न्यूज़ | लुधियाना अवैध निर्माणों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत नगर निगम लुधियाना के जोन-डी की बिल्डिंग शाखा ने सोमवार को जवद्दी नहर पुल के पास निर्माणाधीन एक व्यावसायिक इमारत के अवैध हिस्से को ढहा दिया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित निर्माण पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी थी, लेकिन मालिक ने पूर्व में नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा। अधिकारियों ने बताया कि यह निर्माण भवन उपविधियों और निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर किया जा रहा था। नगर निगम को क्षेत्र में अवैध गतिविधि को लेकर शिकायत मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त ओजस्वी अलंकार के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान निर्माण स्थल पर निगम की टीम मौजूद रही और अवैध हिस्से को हटाया गया। निगम अधिकारियों ने कहा कि निर्माण शुरू करने से पहले भवन योजना की स्वीकृति लेना अनिवार्य है और नियमों के उल्लंघन पर निगम कार्रवाई जारी रखेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *