लुधियाना कुत्तों को रोटी डालने पर खूनी बवाल: महिला के प्राइवेट पार्ट पर हमला; सरेआम बीच सड़क पर पीटा, CCTV फुटेज आया सामने – Ludhiana News
लुधियाना के जनकपुरी के गली नंबर साढ़े 10 में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद इतना भड़क गया कि एक महिला को सरेआम बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा गया। जहां बीच-बचाव करने पहुंची महिला पर बेसबॉल बैट से हमला किया गया और उसके प्राइ
.
पीड़ित महिला जानवी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम करीब 6:30 बजे अपनी दुकान पर मौजूद थीं। तभी उनके पास घर से उनके बच्चों का घबराया हुआ फोन आया। बच्चों ने बताया कि गली के कुत्तों को रोटी डालने को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया है और पड़ोसी उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं।
पीड़ित महिला जानवी चोट दिखाते हुए
बच्चों की बात सुनकर जनवी अपनी एक्टिवा से तुरंत मौके पर पहुंचीं। वहां पहुंचने पर जब वह गालियां दे रहे लोगों से बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश कर रही थीं, तभी वहां सामने रहने वाला हेरी नाम का एक युवक आ धमका।
महिला ने रोका तो कर दिया जानलेवा हमला
पीड़िता के मुताबिक, जब हेरी वहां पहुंचा तो उन्होंने उसे यह कहकर बीच में बोलने से रोका कि मेरा तुम्हारे साथ कोई विवाद नहीं है, तुम बीच में मत पड़ो। इस बात से हेरी इस कदर भड़क गया कि उसने जनवी पर जानलेवा हमला कर दिया।
CCTV वीडियो में कैद हुई दरिंदगी
इस पूरी वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है।
फुटेज में साफ देखा जा सकता है महिला अपनी एक्टिवा से गली में पहुंचती है, जिसके कुछ ही देर बाद उस पर अचानक हमला कर दिया जाता है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी महिला को सड़क पर नीचे लेटा कर बेरहमी से पीट रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता जनवी कपूर ने तुरंत पुलिस का रुख किया और थाना-2 में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

