जालंधर में हाईवे पर पलटा टिप्पर, 4 किमी लंबा जाम: कार चालक की लापरवाही से हादसा, बीच सड़क खड़ा किया था वाहन, ड्राइवर घायल – Jalandhar News

जालंधर में हाईवे पर पलटा टिप्पर, 4 किमी लंबा जाम:  कार चालक की लापरवाही से हादसा, बीच सड़क खड़ा किया था वाहन, ड्राइवर घायल – Jalandhar News




शहर के चौगिटी फ्लाईओवर के पास हाईवे पर एक कार चालक की बड़ी लापरवाही के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त कार को बचाने के चक्कर में बजरी से लदा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खंभे से टकराया और सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टिप्पर पलटने के कारण हाईवे पर लगभग 4 किलोमीटर लंबा भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस यातायात बहाल करने में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने में इस हादसे में कार चालक की लापरवाही सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शी बोले- कहने पर भी सड़क से नहीं हटाई कार घटना के प्रत्यक्षदर्शी साहिल ने बताया कि हिमाचल नंबर की एक कार पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के बीचों-बीच खड़ी थी। उन्होंने कार चालक को गाड़ी हटाने के लिए कहा था, लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसी दौरान जब बजरी से भरा टिप्पर वहां से गुजरा, तो चालक ने सड़क पर खड़ी कार को बचाने की कोशिश की। इस प्रयास में टिप्पर से नियंत्रण छूट गया और वह एक पोल से टकराकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे जो हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। हालांकि, फरार हुई कार का नंबर नोट कर लिया गया है। क्रेन की मदद से रास्ता साफ करने में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया। ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुलिस टीम क्रेन की मदद से पलटे हुए टिप्पर को सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटी हुई है। फरार कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *