डिंपी चौहान ने गिनाईं आप सरकार की नीतियां – Amritsar News
अमृतसर | ट्रेड कमीशन पंजाब हलका उत्तरी के सदस्य अशोक डिंपी चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की लोग लगातार सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लोगों के हक में काम किए हैं। पंजाब की जनता को मुफ्त बिजली, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, स्मार्ट स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, महिलाओं को 1500 रुपये की सम्मान राशि और बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर ‘आप’ की जीत पर मुहर लगाएगी।
Source link

