सलिल की नियुक्ति का मलिक ने किया स्वागत – Amritsar News

सलिल की नियुक्ति का मलिक ने किया स्वागत – Amritsar News




अमृतसर| पूर्व सांसद व पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने भाजपा पंजाब अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों द्वारा सलिल कपूर को जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया। श्वेत मलिक ने कहा कि सलिल कपूर विद्यार्थी जीवन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे हैं और बाद में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सफल कार्यकाल निभाया। मलिक के अनुसार, उनके पंजाब भाजपा अध्यक्ष रहते सलिल कपूर ने पंजाब युवा मोर्चा में महासचिव के दायित्व पर सक्रियता से काम किया। इसके बाद उन्होंने जिला भाजपा महासचिव के रूप में भी अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *