परियोजनाओं में भेदभाव कर रही भाजपा : मठाड़ू – Amritsar News
अमृतसर | आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया इंचार्ज सतनाम सिंह मठाड़ू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर महाराजा रणजीत सिंह के आदर्शों की बात करती है, लेकिन विकास परियोजनाओं के आवंटन में पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। मठाड़ू ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इस दौरे में हरियाणा को 14,700 करोड़ रुपए और चंडीगढ़ को 4,700 करोड़ की परियोजनाएं मिलीं, जबकि पंजाब को सिर्फ 5,470 करोड़ दिए गए। हरियाणा और चंडीगढ़ को नए मेडिकल कॉलेज व उन्नत स्वास्थ्य केंद्र मिले, लेकिन पंजाब को स्वास्थ्य या उच्च शिक्षा की कोई बड़ी सौगात नहीं मिली।
Source link

