NEET-UG में मानसा की भाविका का 56वां रैंक: बठिंडा से ली कोचिंग, बहन भी कर रही मेडिकल की पढ़ाई; माता-पिता ने बताया गर्व का पल – Mansa News

NEET-UG में मानसा की भाविका का 56वां रैंक:  बठिंडा से ली कोचिंग, बहन भी कर रही मेडिकल की पढ़ाई; माता-पिता ने बताया गर्व का पल – Mansa News




री-नीट परीक्षा के परिणामों में मानसा की भाविका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 56वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है। भाविका की सफलता के पीछे परिवार का समर्पण और मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना अहम रहा है। वहीं, उनकी बड़ी बहन भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने की राह पर हैं। अपनी सफलता पर भाविका ने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की। बठिंडा से कोचिंग लेकर उन्होंने डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन भी बठिंडा स्थित एम्स में मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। माता-पिता ने भी बेटी की सफलता पर खुशी और गर्व जताया मानसा के लोगों ने भाविका को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले को गर्व है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। भाविका के माता-पिता ने भी बेटी की सफलता पर खुशी और गर्व जताया। उन्होंने कहा कि भाविका ने परिवार के साथ-साथ पूरे मानसा जिले का नाम रोशन किया है। उनका मानना है कि सही अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया री-नीट में 56वीं रैंक हासिल करने पर भाविका को बधाई देने के लिए मानसा के सिविल सर्जन डॉ. रणजीत राय, गुरलाभ माहल, धन्ना मल गोयल समेत शहर के कई गणमान्य लोग पहुंचे। सभी ने भाविका की उपलब्धि को मानसा जिले के लिए गर्व का विषय बताया और इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *