फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार: डेरे के पास बैठकर बना रहे थे प्लान, सब्बल-बेसबॉल बैट बरामद; 2 पर पहले भी केस – Faridkot News

फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:  डेरे के पास बैठकर बना रहे थे प्लान, सब्बल-बेसबॉल बैट बरामद; 2 पर पहले भी केस – Faridkot News




फरीदकोट के थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से धारदार हथियारों भी मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव खारा निवासी सुरप्रीत सिंह उर्फ लिखारी, खुशप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, गांव कोटली अबलू निवासी एक युवक और कोटकपूरा की बंगाली बस्ती निवासी अजय नाथ के रूप में हुई है। डेरे के पास बैठकर बना रहे थे लूट की योजना पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर कोटकपूरा के एएसआई करतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव संधवां में एक मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ युवक गैंग बनाकर धारदार हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करते हैं और इस समय गांव भाणा जाने वाले रास्ते पर एक डेरे के पास बैठकर लूट की योजना बना रहे हैं। कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक गंडासी, लोहे की पाइप, एक सब्बल और एक बेसबॉल बैट बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त होने की भी जांच की जा रही है। अदालत से रिमांड लेकर की जाएगी पूछताछ: डीएसपी इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और इससे पहले किन-किन आपराधिक घटनाओं में उनकी संलिप्तता रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *