जगराओं में कूड़े के ढेर, बीमारी का खतरा बढ़ा: 8 जुलाई से सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर सुधार सभा ने ज्ञापन देकर की समाधान की मांग – Jagraon News
जगराओं शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जगह-जगह लगे गंदगी और कूड़े के ढेरों के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और बरसाती मौसम के बीच सड़कों, मुख्य बाजारों और अस्पतालों के इर्द-गिर्द जमा कचरे से उठ रही तीखी दुर्गंध ने महामारी और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को बढ़ा दिया है। इस गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को ‘नगर सुधार सभा’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब सरकार के नाम एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार पुष्पिंदर सिंह को एक मांग-पत्र सौंपा। इसमें आंदोलनकारी सफाई कर्मचारियों की मांगों का पुरजोर समर्थन किया।सभा के सचिव कंवलजीत खन्ना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, लेकिन पंजाब सरकार मांगों को लेकर रत्ती भर भी गंभीर नहीं है। बीते मई में भी चली थी 17 दिन हड़ताल उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले मई महीने में भी 17 दिन तक हड़ताल चली थी। तब सरकार ने एक महीने के भीतर सभी मांगें पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन नगर परिषद चुनाव समाप्त होते ही सरकार अपने वादे से पूरी तरह मुकर गई, जिसके कारण कर्मचारियों को दोबारा सड़क पर उतरना पड़ा।” अस्पतालों के पास लगा कचरे का अंबार, बीमारियों का बढ़ा खतरा प्रतिनिधिमंडल ने शहर की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार चल रही हड़ताल के कारण सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। बरसाती पानी और कचरे के मेल से संक्रामक बीमारियों का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सबसे बदतर हालात अस्पतालों के आसपास के हैं, जहां कचरा जमा होने से मरीजों, डाक्टरों और उनके परिजनों का वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। नगर सुधार सभा द्वारा समर्थित कर्मचारियों की प्रमुख मांगें: लंबे समय से काम कर रहे कच्चे (अस्थायी) कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए। सफाई व्यवस्था में जारी ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह समाप्त किया जाए। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) का बकाया तुरंत जारी हो। पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जाए। ‘समान काम-समान वेतन’ के सिद्धांत को सख्ती से लागू किया जाए। संगरूर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा, विधायक के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण मांग-पत्र सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में संगरूर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों की निंदा की। उन्होंने इस पर संबंधित विधायक द्वारा दिए गए बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक बताया। इस अवसर पर अशोक भंडारी, अवतार सिंह गगड़ा, जगदीश सिंह, हुक्मराज देहड़का, बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह कलेर और सुदर्शन कुमार सहित नगर सुधार सभा के अन्य प्रमुख सदस्य व शहरवासी उपस्थित रहे।
Source link

