FIFA वर्ल्डकप 2026 के चैंपियन को मिलेंगे 5,000 करोड़ रुपए: रिकॉर्ड 83,866 करोड़ का कुल प्राइज पूल, मेडल के साथ चैंपियनशिप रिंग भी मिलेगी
- Hindi News
- Sports
- FIFA World Cup 2026, World Cup Prize Money, FIFA Prize Pool, Football World Cup News, Champion Reward, World Cup 2026 Update, FIFA World Cup India, Football Tournament Prize
स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 348 करोड़ रुपए (42 मिलियन डॉलर) की प्राइज मनी मिली थी।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के लिए रिकॉर्ड 871 मिलियन डॉलर (लगभग 83,866 करोड़ रुपए) के कुल प्राइज पूल की घोषणा की गई है। इस बार टूर्नामेंट जीतने वाली चैंपियन टीम को रिकॉर्ड 50 मिलियन डॉलर (लगभग 4,909 करोड़) का इनाम दिया जाएगा। वहीं, हर क्वालिफाइड टीम के लिए कम से कम 12.5 मिलियन डॉलर की राशि सुनिश्चित की गई है।
इसके अलावा फाइनल मुकाबले से पहले FIFA ने ऐलान किया है कि विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल के साथ चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी।
टॉप-4 टीमों को मिलेगी सबसे बड़ी इनामी राशि
टूर्नामेंट के अंतिम-4 में पहुंचने वाली चार टीमों को सबसे ज्यादा इनामी राशि मिलेगी। खिताब जीतने वाली चैंपियन टीम को करीब 4,909 करोड़ (50 मिलियन डॉलर) दिए जाएंगे। वहीं, फाइनल में हारने वाली उपविजेता टीम को करीब 3,273.18 करोड़ (33 मिलियन डॉलर) मिलेंगे।
तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 2,888.10 करोड़ (29 मिलियन डॉलर), जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 2,695.56 करोड़ (27 मिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

2022 वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना को मिले थे 348 करोड़ रुपए
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 348 करोड़ रुपए (42 मिलियन डॉलर) की प्राइज मनी मिली थी। फाइनल हार कर रनर-अप रहे फ्रांस को भी 248 करोड़ रुपए मिले। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 32 टीमों में कुल 3600 करोड़ रुपए से ज्यादा की ईनामी राशि बांटी गई थी।
मेडल के साथ पहनाई जाएगी चैंपियनशिप रिंग
वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने वाली टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ-साथ चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी। FIFA ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
रिंग के एक तरफ फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बनी होगी, जबकि दूसरी तरफ विजेता टीम के अनुसार खास डिजाइन तैयार किया जाएगा। हर रिंग पर अलग नंबर होगा, उसे खिलाड़ी के हिसाब से तैयार किया जाएगा और उसके साथ असली होने का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
फाइनल मैच खत्म होने के तुरंत बाद विजेता टीम के कप्तान और हेड कोच को अस्थायी (टेंपरेरी) रिंग दी जाएगी। इसके बाद पूरी विजेता टीम के लिए 30 रिंग तैयार की जाएंगी। हर रिंग को खिलाड़ियों के अनुसार कस्टमाइज किया जाएगा और बाद में आधिकारिक रूप से उन्हें सौंपा जाएगा।

इस रिंग का कुल 2,026 पीस का लिमिटेड एडिशन बनाया जाएगा।
2,026 पीस का लिमिटेड एडिशन बनाया जाएगा
FIFA ने बताया कि इस रिंग का कुल 2,026 पीस का लिमिटेड एडिशन बनाया जाएगा। इनमें से 30 रिंग वर्ल्ड चैंपियन टीम को मिलेंगी, जबकि बाकी 1,996 रिंग दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के लिए आधिकारिक लाइसेंस के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
स्पेन और अर्जेंटीना में खिताबी भिड़ंत
वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल यूरोपियन चैंपियन स्पेन और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना के बीच खेला जाना है। स्पेन ने सेमीफाइनल में मजबूत मानी जा रही फ्रांस की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार और कुल सातवीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। अर्जेंटीना ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त दी थी।


