फाजिल्का में पंचर दुकानदार को 3 लाख की लॉटरी: विक्रेता ने जबरन दिया था अपनी पंसद का टिकट, 5 साल से घर की मरम्मत के लिए परेशान थे – Fazilka News

फाजिल्का में पंचर दुकानदार को 3 लाख की लॉटरी:  विक्रेता ने जबरन दिया था अपनी पंसद का टिकट, 5 साल से घर की मरम्मत के लिए परेशान थे – Fazilka News




कहते हैं कि देने वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ है फाजिल्का के अबोहर रोड पर ‘भीमचंद टायर वर्क्स’ चलाने वाले भीमचंद के साथ। वाहनों के टायर को पंक्चर लगाने का काम करने वाले भीमचंद की किस्मत रातों-रात ऐसी बदली कि वे 3 लाख रुपये के मालिक बन गए। दिलचस्प बात यह है कि यह टिकट उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं खरीदी थी, बल्कि लॉटरी विक्रेता ने उन्हें जबरन (धक्के से) थमा दी थी। भीमचंद के लिए यह इनाम किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि उनके पास रहने के लिए मकान तो है, लेकिन उसकी हालत बहुत खराब हो चुकी है। वे पिछले 5 साल से पाई-पाई जोड़कर मकान की रिपेयर (मरम्मत) करवाने के लिए पैसे जमा कर रहे थे। भीमचंद ने कहा, “आज भगवान ने मेरी सुन ली और मेरी किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि घर बनाने का सपना पूरा हो जाएगा।” पसंद की टिकट छोड़, विक्रेता के कहने पर ली थी दूसरी टिकट विजेता भीमचंद ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर थे। किसी काम से वे मेहरिया बाजार गए, तो वापस आते समय बाजार में स्थित ‘रूपचंद लॉटरी’ की दुकान पर रुक गए। भीमचंद वहां एक टिकट खरीदना चाहते थे, लेकिन लॉटरी विक्रेता ने उनकी पसंद की टिकट न देकर दूसरी टिकट थमा दी। भीमचंद ने बताया कि “लॉटरी विक्रेता ने जबरन मुझे वही टिकट दे दी। जब मुझे पता चला कि 3 लाख रुपये का इनाम लगा है, तो मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।” लॉटरी संचालक ने खोला राज: 15 लाख की जगह दी नागालैंड स्टेट लॉटरी उधर, रूपचंद लॉटरी स्टॉल के संचालक बोबी ने बताया कि टिकट नंबर 19429 पर 3 लाख रुपये का बंपर इनाम लगा है। बोबी ने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि भीमचंद उनकी दुकान से ₹15 लाख के इनाम वाली कोई दूसरी लॉटरी का टिकट खरीद रहे थे। लेकिन उन्होंने भीमचंद को वह टिकट न देकर जबरन नागालैंड स्टेट लॉटरी का टिकट दे दिया, जो आखिरकार भीमचंद के लिए बेहद लकी साबित हुआ। भीमचंद की इस अनोखी जीत के बाद से पूरे इलाके में उनकी किस्मत और रूपचंद लॉटरी स्टॉल की खूब चर्चा हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *