दिन में बादलों के बीच उमस ने सताया रात 9 बजे 15 मिनट बारिश ने दी राहत – Amritsar News
अमृतसर| शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही मगर उमस ने खूब सताया। हालांकि रात 9 बजे 15 मिनट तक हुई बारिश ने राहत दी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम पारा 35.0 और न्यूनतम 26.6 डिग्री रहा। 10 से 16 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तथा न्यूनतम 27 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी बादलों की मौजूदगी के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से हवा में नमी बनी हुई है, जिससे लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। अच्छी बारिश होने पर ही तापमान और उमस दोनों में कमी आने की उम्मीद है।
Source link

