अब नई जगह पर फायरिंग का ऑर्डर दे रहा था लक्की – Jalandhar News

अब नई जगह पर फायरिंग का ऑर्डर दे रहा था लक्की – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर बंबीहा गैंग के किंगपिन लक्की पटियाल के शूटर जोधा सिंह को जल्द ही पुलिस रिमांड पर लेगी, लेकिन उसकी प्राथमिक पूछताछ में लक्की पटियाल की पोल खुल गई है। शूटर ने दावा किया है कि करीब एक साल पहले जब वह लूट के केस में जेल गया था, तभी उसकी बैरक में बंद गुर्गे ने फोन पर उसकी बात लक्की से करवाई थी। लक्की ने उसे कहा था कि वह बेल पर आने के बाद उसके लिए काम करेगा तो नाम के साथ-साथ मोटा पैसा मिलने लगा। 6 महीने पहले जेल से बेल पर आने के बाद उसने लक्की को सोशल मीडिया के जरिये कॉल की थी। लक्की ने कहा था जैसे ही नया काम आता है तो वह उसे जिम्मेदारी सौंपेगा। जोधा ने माना कि फरवरी में उसे कॉल आई। लक्की ने कहा-टारेगट पर केवल फायरिंग करनी है। मैं राजी हो गया। फिर एक दिन लक्की ने एक लोकेशन शेयर की। बताया कि वहां से दो वेपन मिलेंगे। लोकेशन अमृतसर एरिया की थी। वह बताई लोकेशन पर पहुंचा और उसे दोनों पिस्टल मिल गए। फरवरी महीने के अंत में उसे लक्की ने जालंधर के मोता सिंह नगर में डॉ. वरदान के घर की लोकेशन शेयर की थी। बताया कि वह रात में गेट में गोलियां मार कर निकल जाएं। लक्की ने यह भी कहा कि वह सीधा घर न जाएं, क्यों कि सिटी में कैमरे लगे है‌ं तो पुलिस रूट क्लियर कर सुराग लगा लेती है। फायरिंग के बाद वह सीधा ब्यास के सठियाला में गया था। वहां से फिर घर आ गया। मामला शांत हो जाने के बाद उसने लक्की को कॉल कर पैसे मांगे तो उसने कहा-एक फिरौती की रकम आनी है तो उसे पैसे मिल जाएंगे। टाइम निकलता गया, लेकिन एक पैसा नहीं दिया। लक्की ने एक और टारगेट पर फायरिंग की बात कहीं, लेकिन मैंने मना कर दिया। लक्की ने अपने दोनों वेपन वापस मांगे, लेकिन मैंने नहीं लौटाएं। सोचा था कि दोनों वेपन बेच कर पैसे कमा लेगा। इसलिए सिटी में दोबारा आया था। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह का कहना है कि विदेशों में बैठे शरारती तत्व राज्य के युवाओं को लगातार गुमराह कर रहे हैं। वे इन युवाओं को पैसों और ऐशो-आराम का झूठा लालच देते हैं। इसके बाद, वे उनसे गंभीर अपराध (जैसे फायरिंग, फिरौती, और नशा तस्करी) करवाते हैं। सीपी ने कहा-युवाओं के उनके झांसे में नहीं आना चाहिए। बता दें कि मोता सिंह नगर में 28 फरवरी की रात वरदान अस्पताल के डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। वीरवार सुबह सीआईए स्टाफ की टीम ने एनकाउंटर में शाहकोट के गांव भोगपुर के रहने वाले 32 साल के जोधा सिंह उर्फ जोधा को पकड़ा है। उसके पैर मे गोली लगी है। पुलिस ने दो पिस्टल बरामद किए थे। थाना सदर में शूटर जोधा के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *