पानी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं: पठानकोट-चंबा हाईवे पर लगाया जाम, एक घंटे यातायात बाधित; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी – Pathankot News

पानी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं:  पठानकोट-चंबा हाईवे पर लगाया जाम, एक घंटे यातायात बाधित; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी – Pathankot News




पठानकोट के गांव बुंगल में पेयजल संकट से नाराज ग्रामीण महिलाओं ने पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना दिया। इस प्रदर्शन के कारण लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। महिलाओं ने पंजाब सरकार और जन सेहत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। जाम लगने से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं ने धरना समाप्त कर मार्ग खोल दिया। विभाग को कई बार शिकायतें दी गईं प्रदर्शनकारी गगन सिंह, सुनील सिंह, किरण देवी, सोनिया देवी, अंतो देवी, निर्मला देवी, पूनम देवी, संयोगिता देवी, ज्योति देवी, नरेश कुमारी, मंजू देवी और त्रिशला देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले कई महीनों से पेयजल संकट बना हुआ है। उनका आरोप है कि विभाग को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। एक घंटे ही पानी की आपूर्ति होती थी ग्रामीण महिलाओं के अनुसार, पहले क्षेत्र में 24 घंटे में केवल लगभग एक घंटे ही पानी की आपूर्ति होती थी। हालांकि, पिछले पांच दिनों से मोहल्ले में एक बूंद भी पानी नहीं पहुंचा है। इस मजबूरी में लोगों को आपस में पैसे इकट्ठा करके निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही नियमित जलापूर्ति बहाल कर स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *