बटाला में रंजिश में युवक पर अंधाधुंध फायरिंग: लहूलुहान हो जमीन पर गिरा, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; इलाज दौरान तोड़ा दम – Batala News

बटाला में रंजिश में युवक पर अंधाधुंध फायरिंग:  लहूलुहान हो जमीन पर गिरा, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; इलाज दौरान तोड़ा दम – Batala News




बटाला में रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष ने दूसरे पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अमृतसर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके शरीर में कई गोलियां लगी थीं। मृतक की पहचान मनपिंदर सिंह उर्फ मन्ना (35) के रूप में हुई है। वह गांव सीदा का रहने वाला था। शुक्रवार देर शाम रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज होने लगी। गांव के ही एक युवक ने मन्ना पर पिस्तौल तान दी और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गया। नाजुक हालत के चलते किया था अमृतसर रेफर वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने मनपिंदर को खून से लथपथ हालत में तुरंत बटाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत और शरीर में लगी कई गोलियों को देखते हुए उसे अमृतसर के एक उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जांच तेज डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच रंजिश की बात सामने आई है। घटना के बाद एसएचओ घनीके बांगर को अमृतसर में उपचाराधीन घायल के बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *